यूपीराज्यलोकल न्यूज़

UP Police भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर की औचक चेकिंग

नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, CCTV, सुरक्षा व्यवस्था और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

UP Police भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों पर की औचक चेकिंग

नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, CCTV, सुरक्षा व्यवस्था और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

फिरोजाबाद, 09 जून 2026।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की तैयारियां, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण किया। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

DM और SSP ने केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

प्रशासन ने दावा किया है कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!