क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नारखी पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्यूबवेल स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी का सामान बरामद, एसएसपी के अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता

नारखी पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्यूबवेल स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी का सामान बरामद, एसएसपी के अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता

फिरोजाबाद, 09 जून। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्यूबवेल का स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पवन पुत्र गिरेन्द्र सिंह तथा अवधेश पुत्र रामचरन, निवासीगण ग्राम शाहपुर थाना नारखी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के ग्राम नयावांस के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया एक ट्यूबवेल स्टार्टर एवं लगभग 20 मीटर केबल बरामद हुई। मामले में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई में थाना नारखी के थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक आयुष राणा, हेड कांस्टेबल दिनेश तिवारी एवं कांस्टेबल मोन्टी पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!