Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorized

फिरोजाबाद में 8.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

परीक्षित कुण्ड, रामलीला मैदान और बड़े जखईया महाराज मंदिर समेत कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

फिरोजाबाद में 8.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

परीक्षित कुण्ड, रामलीला मैदान और बड़े जखईया महाराज मंदिर समेत कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

जयवीर सिंह ने शनिवार को जनपद फिरोजाबाद की जसराना तहसील में करीब 8.72 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पाढ़म स्थित ऐतिहासिक परीक्षित कुण्ड परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को नई दिशा देने वाली योजनाओं की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने कुल 621.40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सबसे प्रमुख परियोजना पाढ़म स्थित ऐतिहासिक परीक्षित कुण्ड का पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य रहा, जिस पर 432.04 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा खेरिया स्थित रामलीला मैदान में 189.36 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण और अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही मंत्री द्वारा 250.68 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें जसराना स्थित बड़े जखईया महाराज मंदिर के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य प्रमुख हैं। इसके अलावा चकलेश्वर महादेव मंदिर पैढ़त, जखईया महाराज मंदिर जसराना तथा मां कामाख्या मंदिर जसराना में भी विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षित कुण्ड और बड़े जखईया महाराज मंदिर जैसे आस्था केंद्रों के विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करेंगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जसराना विधायक सचिन यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, एका चेयरमैन माया देवी सागर, फरिहा चेयरमैन रेशम देवी कुशवाहा, पूर्व विधायक रामगोपाल एवं पप्पू लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजवीर राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत और जिला मंत्री शीलू सविता प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!