Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना पुलिस की बड़ी कामयाबी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

32 एटीएम कार्ड चोरी की बाइक अवैध तमंचा और नकदी बरामद आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

जसराना पुलिस की बड़ी कामयाबी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

 

32 एटीएम कार्ड चोरी की बाइक अवैध तमंचा और नकदी बरामद आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

खबर

फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल 32 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड 10 हजार रुपये नगद और एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जसराना बाईपास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन खान निवासी खंदौली आगरा और प्रेम निवासी इटौरा थाना मटसेना फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काफी शातिर हैं और एटीएम पर भोले भाले लोगों को झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते थे और फिर खाते से पैसे निकाल लेते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब नगला सामंती निवासी एक व्यक्ति के खाते से कार्ड बदलकर 50 हजार 100 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों का नाम सामने आया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अमन खान और प्रेम पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें गैंगस्टर एक्ट लूट चोरी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!