यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: बसई गांव की जन चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों से किया सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रशासन ने बढ़ाया भरोसा

फिरोजाबाद: बसई गांव की जन चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों से किया सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रशासन ने बढ़ाया भरोसा

फिरोजाबाद, 01 अगस्त। प्रशासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील टूण्डला के ग्राम पंचायत बसई में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जन चौपाल में किसानों, युवाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और समाधान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसानों की भूमि, कृषि और पेंशन संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना, वहीं युवाओं और विद्यार्थियों से शिक्षा एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने परिश्रम और लक्ष्य पर विश्वास रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गांव स्तर पर ही सुनकर उसका समाधान करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जन चौपाल अब केवल एक प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का मजबूत मंच बन चुकी है।

इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिलाधिकारी ने किसानों से अधिक से अधिक जैविक खाद के उपयोग की अपील करते हुए सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया। साथ ही लेखपाल और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठकर जनसुनवाई सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!