असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को 72 घंटे में सूचना देने के निर्देश
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सूचना देना अनिवार्य

असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को 72 घंटे में सूचना देने के निर्देश
फिरोजाबाद:
जनपद में हाल ही में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर कृषि विभाग, लेखपाल और फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो के प्रतिनिधियों की संयुक्त तीन सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसलों के नुकसान का आकलन करेंगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सूचना देना अनिवार्य
उप कृषि निदेशक फिरोजाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन 2025-26 के अंतर्गत बीमित किसान अपनी फसलों में हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर दे सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14447, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 का उपयोग किया जा सकता है।
इन माध्यमों से भी दे सकते हैं सूचना
किसान अपनी शिकायत संबंधित बैंक शाखा, सहकारी समिति, कृषि विभाग के कार्यालय या अपने क्षेत्र के लेखपाल को लिखित रूप में भी दे सकते हैं।
इन फसलों को किया गया अधिसूचित
जनपद फिरोजाबाद में इस योजना के तहत गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों और आलू को अधिसूचित फसलों में शामिल किया गया है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि समय सीमा के भीतर नुकसान की सूचना देकर योजना का लाभ अवश्य उठाएं, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।




