Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedक्राइमयूपी

फिरोजाबाद-एटा सीमा पर भीषण सड़क हादसा: दो डंपरों की टक्कर के बाद आग, दो ड्राइवरों की मौत

इसौली चौराहे के पास आमने-सामने भिड़ंत, दो कंडक्टर गंभीर घायल, एटा-टूंडला मार्ग पर लगा लंबा जाम

फिरोजाबाद-एटा सीमा पर भीषण सड़क हादसा: दो डंपरों की टक्कर के बाद आग, दो ड्राइवरों की मौत

इसौली चौराहे के पास आमने-सामने भिड़ंत, दो कंडक्टर गंभीर घायल, एटा-टूंडला मार्ग पर लगा लंबा जाम


फिरोजाबाद/एटा:
फिरोजाबाद और एटा जिले की सीमा पर इसौली चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए और धू-धू कर जलने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही सकरौली और रजावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के चलते एटा-टूंडला मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एटा की ओर से आने वाले वाहनों को इसौली चौराहे से डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों डंपर आर.एस. उपाध्याय के बताए जा रहे हैं। एक डंपर टूंडला से एटा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा एटा से आगरा की दिशा में आ रहा था।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं, वहीं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!