Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बुखार के इलाज में युवक की मौत, निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप

क्लीनिक के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

बुखार के इलाज में युवक की मौत, निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप

Oplus_16908288

क्लीनिक के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित मेहताब नगर में बुखार का इलाज कराने गए एक युवक की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने एक निजी क्लीनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

मृतक के पिता अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को बुखार आने पर मेहताब नगर स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार, क्लीनिक में युवक को ड्रिप और दवाइयां दी गईं। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ने लगी तथा उसे ठंड लगने की शिकायत हुई।

परिजनों का कहना है कि युवक की तबीयत लगातार खराब होती रही। इसके बाद उसे दोबारा क्लीनिक ले जाया गया, जहां से कथित रूप से किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। परिजन युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!