Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को लेकर फिरोजाबाद प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज और महात्मा गांधी महिला पीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को लेकर फिरोजाबाद प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज और महात्मा गांधी महिला पीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नकल विहीन परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश

फिरोजाबाद, 20 मई। आगामी 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज और महात्मा गांधी महिला पीजी कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीएम ने केंद्रों पर बनाए गए क्लर्क रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की गरिमा, सुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को नकल विहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!