Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीराजनीति

मैनपुरी में अम्बरीश पाल सिंह के एमएलसी चुनाव अभियान को मिला जोरदार समर्थन

शिक्षाविदों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा, शिक्षण संस्थानों में हुआ व्यापक जनसम्पर्क

मैनपुरी में अम्बरीश पाल सिंह के एमएलसी चुनाव अभियान को मिला जोरदार समर्थन

शिक्षाविदों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा, शिक्षण संस्थानों में हुआ व्यापक जनसम्पर्क

मैनपुरी:
आगरा खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने गुरुवार को मैनपुरी जिले में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक समुदाय से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
चुनाव प्रचार के तहत उन्होंने पैराडाइज पब्लिक स्कूल, सुदीति ग्लोबल स्कूल और डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकैडमी में शिक्षकों और संस्था प्रमुखों से मुलाकात की। यहां उन्हें शिक्षकों और प्रबंधकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन का आश्वासन मिला।
सभाओं को संबोधित करते हुए अम्बरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके बिना किसी भी समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है और शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं।
इस दौरान मौजूद शिक्षाविदों, प्रधानाचार्यों और समाजसेवियों ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। कई संस्था प्रमुखों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि एक शिक्षाविद और अनुभवी व्यक्तित्व होने के कारण वह शिक्षकों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर समाधान कर सकते हैं।
अभियान के क्रम में अम्बरीश पाल सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष ममता सिंह राजपूत के आवास पर भी पहुंचकर समर्थन और सहयोग का अनुरोध किया।
इस मौके पर राजपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह भदौरिया, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, लता पाण्डेय, यदुवीर नारायण दुबे, सीडी पाण्डेय, डॉ. राममोहन, डॉ. लवमोहन, डॉ. अशोक कुमार यादव, प्रो. निशान्त चौहान, डॉ. राजेन्द्र चौहान, डॉ. डी.एस. यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!