Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में महिलाओं और पुरुषों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

थाना रामगढ़ क्षेत्र के साती रोड का मामला, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद में महिलाओं और पुरुषों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

थाना रामगढ़ क्षेत्र के साती रोड का मामला, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित साती रोड पर महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थाना रामगढ़ पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!