BSc छात्र की नहर में डूबने से मौत, परीक्षा देकर दोस्तों संग नहाने गया था छात्र
शिकोहाबाद की भूड़ा नहर में हुआ हादसा, गोताखोर टीम ने एक घंटे बाद बरामद किया शव
BSc छात्र की नहर में डूबने से मौत, परीक्षा देकर दोस्तों संग नहाने गया था छात्र

शिकोहाबाद की भूड़ा नहर में हुआ हादसा, गोताखोर टीम ने एक घंटे बाद बरामद किया शव
खबर
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित भूड़ा नहर में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र के शव को नहर से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद शहर के न्यू ओझा नगर निवासी अमन कश्यप BSc का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अमन एफएस कॉलेज में BSc की परीक्षा देकर अपने दोस्तों के साथ भूड़ा नहर पर नहाने गया था। इसी दौरान नहर के तेज बहाव में वह डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयासों के बाद छात्र का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।




