यूपीराज्यलोकल न्यूज़

विधिक जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार और कानून

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय हाईस्कूल डबरई में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध और महिला-बाल अधिकारों पर दी गई जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार और कानून

Oplus_16908288

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय हाईस्कूल डबरई में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध और महिला-बाल अधिकारों पर दी गई जानकारी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल डबरई परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डॉ. बब्बू सारंग के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, शिक्षा का अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है, जिससे समाज में न्याय और समानता की भावना को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक चेतना बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पैरा लीगल वालंटियर्स, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!