फिरोजाबाद में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन दिनों में 11 वाहनों पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना
132 वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

फिरोजाबाद में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन दिनों में 11 वाहनों पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना
132 वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
फिरोजाबाद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के क्रम में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की विशेष प्रवर्तन टीम तथा जिला खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने जनपद में तीन दिनों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कुल 132 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध परमिट और रॉयल्टी के खनिज परिवहन करते पाए गए 11 वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
दोषी पाए गए वाहनों पर कुल 5 लाख 15 हजार 90 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसे ऑनलाइन चालान के माध्यम से तत्काल जमा कराया गया।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल माफियाओं के खिलाफ आगे भी औचक निरीक्षण और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिला खान अधिकारी फिरोजाबाद ने बताया कि जनपद में अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।




