Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नलकूप संचालन का ठेका मेंटीनेंस के साथ किए जाने का विरोध, ऑपरेटरों ने महापौर को सौंपा पत्र

पूर्व की भांति श्रमिक आपूर्ति के माध्यम से नलकूप संचालन कराने की मांग, कार्रवाई न होने पर 10 दिन बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

नलकूप संचालन का ठेका मेंटीनेंस के साथ किए जाने का विरोध, ऑपरेटरों ने महापौर को सौंपा पत्र

पूर्व की भांति श्रमिक आपूर्ति के माध्यम से नलकूप संचालन कराने की मांग, कार्रवाई न होने पर 10 दिन बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

 

फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद के नलकूप ऑपरेटरों ने नलकूप संचालन का ठेका मेंटीनेंस के साथ किए जाने का विरोध जताते हुए महापौर को पत्र सौंपा है। ऑपरेटरों ने मांग की है कि नलकूप संचालन का कार्य पूर्व की भांति श्रमिकों की आपूर्ति के माध्यम से कराया जाए।

 

ऑपरेटरों का कहना है कि वे पिछले करीब 10 से 15 वर्षों से नगर निगम के नलकूपों के संचालन का कार्य करते आ रहे हैं। उनका दावा है कि यदि नलकूप संचालन का ठेका मेंटीनेंस के साथ किसी एजेंसी को दिया जाता है तो वे आउटसोर्स कर्मियों की श्रेणी से बाहर हो सकते हैं, जिससे उन्हें मिलने वाले विभिन्न लाभ प्रभावित होने की आशंका है।

 

ऑपरेटरों ने महापौर से मामले में हस्तक्षेप करते हुए उनकी मांग पर विचार करने और पूर्व की व्यवस्था को बहाल रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नलकूप संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए।

 

ऑपरेटरों ने पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो आज से 10 दिन बाद वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ऑपरेटरों ने नगर निगम प्रशासन से मामले का समाधान निकालने की मांग की है।

 

PCT News Digital | Pink City Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!