Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में हुई बढ़ोतरी

कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹4 हजार से ₹6 हजार हुआ

PCT News | फिरोजाबाद

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में हुई बढ़ोतरी

कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹4 हजार से ₹6 हजार हुआ

फिरोजाबाद/8 सितम्बर/सू0वि0।

प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या से की गई घोषणा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 कर दिया गया है।

₹5 लाख तक कैशलेश इलाज और स्मार्टफोन की सुविधा

सरकार की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ₹5 लाख तक का कैशलेश इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कार्य को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए स्मार्टफोन और अतिरिक्त साड़ी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस पहल से प्रदेश की करीब 2 लाख 91 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

पलिवाल हॉल में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

इसी क्रम में फिरोजाबाद के पलिवाल हॉल में 600 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने प्रतिभाग किया।

वर्तमान में जनपद में 2,439 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 4,322 आंगनबाड़ी सहायिकाएं कार्यरत हैं। इनमें 202 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 722 आंगनबाड़ी सहायिकाएं शामिल हैं।

आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं यशोदा और देवकी मां की तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। गर्भवती माताओं की देखभाल से लेकर शिशु जन्म तथा छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण और सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी बहनों के लिए मानदेय वृद्धि, स्मार्टफोन, अतिरिक्त साड़ी और ₹5 लाख तक के कैशलेश इलाज की सुविधा देना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

नव चयनित कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में पल्लवी दीक्षित, तान्या शर्मा, लवी, ज्योति, नीतू मिश्रा, रूही नाज, छाया रानी, मधु और राधा सहित नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सुनीता पटेल, सहाना, प्राची, रूचि और बेबी को बच्चों के पोषण में सुधार के लिए ₹5,000 एवं ₹6,000 के डमी चेक प्रदान किए गए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए केला देवी, संजू, मोहिनी लता, राजकुमारी और रीता राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं गोदभराई कार्यक्रम में दीक्षा, खुशबू, काजल और ज्योति लाभार्थी रहीं। अन्नप्राशन कार्यक्रम में युवराज और आध्या का अन्नप्राशन कराया गया।

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!