Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

20 सूत्रीय मांगों को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा सामूहिक ज्ञापन

एफआईआर वापसी, पार्षद निधि, वार्डों में विकास कार्य, सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती समेत कई मुद्दे उठाए

20 सूत्रीय मांगों को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा सामूहिक ज्ञापन

एफआईआर वापसी, पार्षद निधि, वार्डों में विकास कार्य, सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती समेत कई मुद्दे उठाए

फिरोजाबाद। नगर निगम के पार्षदों ने वार्डों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त को 20 सूत्रीय सामूहिक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने मांगों का जल्द और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में पार्षदों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, पार्षदों की शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान करने तथा कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह और बोर्ड बैठक प्रत्येक दो माह में आयोजित कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

पार्षदों ने कहा कि वार्डों में किसी भी विकास कार्य को शुरू करने से पहले संबंधित पार्षद को नक्शा, एस्टीमेट और प्रस्तावित कार्य की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने, पार्षदों को लैपटॉप और पार्षद निधि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

इसके अलावा नगर निगम को मिलने वाली सरकारी निधि और उसके खर्च का विवरण पार्षदों के संज्ञान में रखने, श्मशान घाट और नगर निगम की दुकानों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।

ज्ञापन में ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई, एन-कैप के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात लिपिकों को हटाने की मांग भी उठाई गई। पार्षदों ने 10 लाख रुपये से कम लागत वाले कार्यों की जांच निगम स्तर पर कराने और छोटे निर्माण कार्यों के लिए नगर निगम की पुरानी निर्माण टीम को दोबारा सक्रिय करने की मांग की।

पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!