Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नारखी पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

नारखी पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गढ़ी तारा पुलिया के पास थाना क्षेत्र नारखी से पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेन्द्र पाल सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम ओखरा, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब विन्डीज बरामद की है।

 

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मामले में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 376/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

– प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, थाना नारखी

– उपनिरीक्षक आकाश कुमार, थाना नारखी

– आरक्षी 502 इन्द्रजीत सविता, थाना नारखी

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!