बंद विद्यालय में सपा विधायक ने मनाया शिक्षक दिवस, सरकार पर बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का लगाया आरोप
सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने बंद प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित करने की उठाई मांग, बोले—गरीब बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

बंद विद्यालय में सपा विधायक ने मनाया शिक्षक दिवस, सरकार पर बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का लगाया आरोप
सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने बंद प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित करने की उठाई मांग, बोले—गरीब बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
फिरोजाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड अरांव क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किया। सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बंद विद्यालयों का निरीक्षण किया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा विधायक सर्वेश यादव ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले एक-एक ग्राम सभा में दो से चार विद्यालय संचालित होते थे, लेकिन अब विद्यालयों को बंद कर बच्चों को एक ही विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के इन विद्यालयों में गरीब, एससी और बीसी वर्ग के परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते थे। विद्यालय बंद होने के बाद कई बच्चे निजी स्कूलों में चले गए, जबकि कई बच्चे पढ़ाई से दूर होकर घर बैठ गए हैं। उन्होंने इसे ग्रामीण और गरीब बच्चों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित करने की मांग की।

बाइट — सर्वेश यादव, सपा विधायक
वहीं सपा कार्यकर्ता डॉ. धर्मेंद्र यादव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को हर वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद किया।
बाइट — डॉ. धर्मेंद्र यादव, सपा कार्यकर्ता
PCT News




