Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: AC ठीक करते समय करंट की चपेट में आया इलेक्ट्रीशियन, जिला अस्पताल में मौत

फिरोजाबाद: AC ठीक करते समय करंट की चपेट में आया इलेक्ट्रीशियन, जिला अस्पताल में मौत

 

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के भोड़ेला निवासी 28 वर्षीय लव कुमार पुत्र अशोक कुमार इलेक्ट्रीशियन एवं एसी मिस्त्री के रूप में काम करते थे। गुरुवार को वह हुसैनपुर में संदीप के यहां एसी ठीक करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक वायर में करंट उतर आने से लव कुमार उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद संदीप ने आनन-फानन में लव कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

बताया जा रहा है कि लव कुमार की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!