लेबर कॉलोनी के प्राचीन सनातन मंदिर में नवनिर्मित हॉल का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, भजन-कीर्तन, सत्संग व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध होगा सुव्यवस्थित हॉल

फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी स्थित प्राचीन सनातन मंदिर परिसर में नवनिर्मित हॉल का फीता काटकर शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया गया। नवनिर्मित हॉल क्षेत्र के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया गया है।
हॉल के निर्माण से अब मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, सत्संग सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अधिक सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
शुभारंभ अवसर पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सदर विधायक मनीष असीजा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। विधायक ने क्षेत्रवासियों और मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मनीष असीजा
विधायक, 97-सदर विधानसभा, फिरोजाबाद
Pink City Times | PCT News