Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: लाइनपार थाना पुलिस ने 61 जुआ-सट्टा मामलों की जब्त संपत्ति का कराया निस्तारण, ₹1.55 लाख से अधिक का माल किया विनष्ट

न्यायालय के आदेश पर क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार और पुलिस टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया हुई संपन्न, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई

फिरोजाबाद: लाइनपार थाना पुलिस ने 61 जुआ-सट्टा मामलों की जब्त संपत्ति का कराया निस्तारण, ₹1.55 लाख से अधिक का माल किया विनष्ट

 

न्यायालय के आदेश पर क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार और पुलिस टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया हुई संपन्न, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई

फिरोजाबाद।

जनपद में अपराध से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण और मालखानों में लंबित जब्त संपत्ति के निष्पादन के अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ और सट्टा से संबंधित 61 अभियोगों के माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण कराया। इस दौरान करीब ₹1,55,785 मूल्य की जब्त संपत्ति को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधिवत विनष्ट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना लाइनपार परिसर में संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, संबंधित 61 जुआ/सट्टा मामलों में जब्त माल के निस्तारण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद से आदेश प्राप्त होने के बाद क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर एवं थाना लाइनपार पुलिस टीम की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निस्तारण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी

नायब तहसीलदार सदर शिवम भारद्वाज

थाना लाइनपार प्रभारी निरीक्षक रमित कुमार आर्य

एचएम माल चन्दन सिंह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए माल मुकदमाती का सुरक्षित एवं नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। इस तरह की कार्रवाई से मालखानों में लंबित जब्त सामग्री के निस्तारण के साथ-साथ अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव में भी सहायता मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!