यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 20 कारीगरों को मिले प्रमाण पत्र

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कुम्हार एवं प्रजापति समाज के कारीगरों से माटीकला को रोजगार का मजबूत माध्यम बनाने का किया आह्वान

माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 20 कारीगरों को मिले प्रमाण पत्र

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कुम्हार एवं प्रजापति समाज के कारीगरों से माटीकला को रोजगार का मजबूत माध्यम बनाने का किया आह्वान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत माटीकला बोर्ड की स्थापना के उपलक्ष्य में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं ‘माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय फिरोजाबाद का स्टाफ एवं सहकारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कुम्हार, कुंभकार एवं प्रजापति समाज के कारीगरों से मिट्टी के पारंपरिक काम को आगे बढ़ाकर इसे रोजगार और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माटीकला बोर्ड में पंजीकृत 20 कारीगरों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने कारीगरों से अपने उत्पादों को केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रखते हुए दूसरे जिलों में भी बेचने तथा उनका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एक सहकारी समिति के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसके लिए माटीकला बोर्ड की योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान बताया गया। उपस्थित लोगों से माटीकला बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय फिरोजाबाद अथवा जिला उद्योग केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।

राज्यमंत्री ने ब्लॉक, पंचायत एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जा रहे एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक कारीगरों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!