Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर नगरिया ब्रज में मेधावी पारस कुशवाहा का सम्मान, NEET में ऑल इंडिया 12645वीं रैंक पर मिला अभिनंदन

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर नगरिया ब्रज में मेधावी पारस कुशवाहा का सम्मान, NEET में ऑल इंडिया 12645वीं रैंक पर मिला अभिनंदन

फिरोजाबाद। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम नगरिया ब्रज में कुशवाहा जिला महासभा के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के मेधावी छात्र पारस कुशवाहा को NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 12645 प्राप्त करने पर उनके आवास पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुशवाहा जिला महासभा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन दीपक कुशवाहा ने किया।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधानाचार्य रतनलाल सिंह ने कहा कि पारस कुशवाहा ने देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, गांव नगरिया ब्रज और पूरे कुशवाहा समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रांजलि कुशवाहा ‘प्रज्ञान’ ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए पारस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांव के किसी भी छात्र-छात्रा को शिक्षा संबंधी समस्या होने पर वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

विशिष्ट अतिथि एवं भूदेवी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश नाथ ने पारस कुशवाहा की सफलता के साथ-साथ उनके माता-पिता सुनीता देवी एवं मुकेश कुशवाहा के संघर्ष और समर्पण की भी सराहना की।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने डॉ. कलाम के “सादा जीवन, उच्च विचार” के संदेश को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बंटू कुशवाहा, जितेंद्र पैडतिया, जितेंद्र कुशवाहा, रामू, उमेश, लव, कुश, राम प्रताप, मुकेश कुमार, हरि नारायण, केहरी सिंह, नौबत सिंह, भीकमपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!