Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए व्यापक दिशा-निर्देश

डीएम संतोष कुमार और एसएसपी आदित्य लांग्हे बोले— कांवड़ मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त, सुरक्षा, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए व्यापक दिशा-निर्देश

 

डीएम संतोष कुमार और एसएसपी आदित्य लांग्हे बोले— कांवड़ मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त, सुरक्षा, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

फिरोजाबाद।

आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशन में यात्रा को लेकर जिला एवं थाना स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय डीजे संचालकों के साथ समन्वय बैठकें कर यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाने, मार्ग में आने वाली बाधाओं को हटाने तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता रहेगी कि कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे, साथ ही आम नागरिकों को भी यातायात संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रही हैं और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं और जनपदवासियों से अपील की है कि वे शांति, सौहार्द और यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!