Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: आबकारी विभाग का टूंडला क्षेत्र में निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

देशी व कंपोजिट शराब दुकानों की जांच, 100% पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी संचालन और निर्धारित मूल्य पर शराब बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश

फिरोजाबाद: आबकारी विभाग का टूंडला क्षेत्र में निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

 

देशी व कंपोजिट शराब दुकानों की जांच, 100% पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी संचालन और निर्धारित मूल्य पर शराब बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश

फिरोजाबाद, 06 जुलाई। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद फिरोजाबाद में आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के क्रम में, उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 टूंडला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं कैंटीन परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा संचालकों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने दिया जाए।

आबकारी विभाग ने दुकानों पर उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक रखने, सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था बनाए रखने और केवल निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के लिए भी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!