फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे
फिरोजाबाद, 4 जुलाई। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना लाइनपार पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे अंडरपास के पास ठार कटेघर वाले रास्ते से अरविंद उर्फ खर्गा को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना लाइनपार में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म, पॉक्सो और लूट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस उसे शातिर अपराधी मान रही है।
थाना लाइनपार पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
PCT News Digital




