Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

लाइनपार पुलिस ने रेलवे अंडरपास के पास से दबोचा, न्यायालय में किया जाएगा पेश

फिरोजाबाद, 28 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना लाइनपार पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 में धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र रामनरेश उर्फ गुड्डू, निवासी बघेल बस्ती, लेबर कॉलोनी, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद को रविवार को वाजिदपुर रेलवे अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरोपी का विवरण

नाम: सचिन पुत्र रामनरेश उर्फ गुड्डू

निवासी: बघेल बस्ती, लेबर कॉलोनी, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद

पंजीकृत मुकदमा

मुकदमा अपराध संख्या: 149/2026

धाराएं: 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य

उपनिरीक्षक अंकुर चौहान

कांस्टेबल नितिन कुमार

महिला आरक्षी शीतल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!