पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मनीष गिरफ्तार, सुहागनगर से दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपित के खिलाफ चलाया जा रहा था विशेष अभियान

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मनीष गिरफ्तार, सुहागनगर से दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपित के खिलाफ चलाया जा रहा था विशेष अभियान
फिरोजाबाद। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मनीष पुत्र नरेन्द्र को मुखबिर की सूचना पर सुहागनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मनीष निवासी ट्यूवेल वाली गली, सब्जी मंडी हिमायूंपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमा अपराध संख्या 867/2026 दर्ज है। इसमें धारा 137(2), 115(2), 351(2), 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य मुकदमा भी दर्ज
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना दक्षिण में एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 854/2026, धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत भी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक किरनपाल तथा हेड कांस्टेबल 145 पुष्पेन्द्र कुमार, थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद शामिल रहे।
Pink City Times | PCT News
फिरोजाबाद की हर खबर, सबसे पहले और सटीक अंदाज में




