जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, भोजन, चिकित्सा एवं बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, भोजन, चिकित्सा एवं बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद की जिला कारागार का बुधवार को जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं सहित बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं कारागार अधिकारी मौजूद रहे।




