फिरोजाबाद में 18वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
आगरा जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें ले रहीं हिस्सा, 18 जून तक चलेगी प्रतियोगिता

फिरोजाबाद में 18वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
आगरा जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें ले रहीं हिस्सा, 18 जून तक चलेगी प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन्स फिरोजाबाद में सोमवार को 18वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (जूडो, वूशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे एवं अपर/सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत की उपस्थिति में किया।
यह प्रतियोगिता 16 जून से 18 जून 2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स फिरोजाबाद में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खिलाड़ी जूडो, वूशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट जैसी खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं निर्णायकों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी।




