Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, मोदी सरकार के 12 साल और कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

ओवैसी के बयान का किया स्वागत, राम मंदिर धन चोरी मामले और यूपी में संभावित चुनाव को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

फिरोजाबाद पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, मोदी सरकार के 12 साल और कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

Oplus_16908288

ओवैसी के बयान का किया स्वागत, राम मंदिर धन चोरी मामले और यूपी में संभावित चुनाव को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अयोध्या राम मंदिर में कथित धन चोरी प्रकरण, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान और प्रदेश में संभावित समय पूर्व चुनाव जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भाजपा को हराने वाले दल का समर्थन करने की बात कही है, प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि “भाजपा को हराने वाला जो भी होगा, उसका हम स्वागत करेंगे।”

मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि रुपये की स्थिति, पेट्रोल-डीजल की कीमतें और अन्य आर्थिक सूचकांक लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कोई ऐसा रिकॉर्ड बचा है जो नहीं टूटा हो।”

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित धन चोरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्म के मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती, लेकिन इस मामले से सरकार का चेहरा जनता के सामने आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में सितंबर या नवंबर तक संभावित विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि न तो वह कोई भविष्यवाणी करते हैं और न ही इस तरह के कयासों पर भरोसा करते हैं।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सवाल पर प्रो. रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी कानून-व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

फिरोजाबाद में उनके इस दौरे के दौरान राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म रहा और उनके बयानों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!