Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में लगा जनकल्याणकारी योजनाओं का महाशिविर, 150 लाभार्थियों का मौके पर हुआ पंजीकरण

12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" थीम पर आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री समेत कई योजनाओं का मिला लाभ

शिकोहाबाद में लगा जनकल्याणकारी योजनाओं का महाशिविर, 150 लाभार्थियों का मौके पर हुआ पंजीकरण

“12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” थीम पर आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री समेत कई योजनाओं का मिला लाभ

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में विकास खंड शिकोहाबाद परिसर में “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” थीम पर वृहद जनसंवाद एवं लाभार्थी पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना ने की। इस दौरान विजय बृजेश, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया।

शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण, आंगनबाड़ी, राशन, पशुपालन एवं अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 150 पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। साथ ही पूर्व से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरित किए गए।

फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए, जहां बड़ी संख्या में परिवारों और किसानों का पंजीकरण किया गया। मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड जारी करने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लिए पात्र परिवारों के आवेदन भी प्राप्त किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जबकि आंगनबाड़ी विभाग ने पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण एवं प्रोवेशन विभाग ने वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!