फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार
02 पिस्टल, 01 रिवॉल्वर, 08 तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार
02 पिस्टल, 01 रिवॉल्वर, 08 तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, एक आरोपी मौके से फरार
आगरा और एटा के रहने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज
राइटिंग
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को रसीदपुर-कनैटा मार्ग पर एनएच-02 की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर, 02 मैगजीन, 01 रिवॉल्वर 32 बोर, 08 तमंचे तथा 24 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविन्द कुमार निवासी एटा, अजय यादव उर्फ गिल्ला निवासी आगरा तथा श्रीकान्त उर्फ तव्वा निवासी आगरा के रूप में हुई है। वहीं उनका एक साथी गौरव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बरामद हथियार रामू और मनोज नामक व्यक्तियों से खरीदना बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मटसेना में मु0अ0सं0 159/2026, धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना मटसेना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।




