Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

हर्निया ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, अस्पताल संचालक ताला लगाकर फरार

टूंडला के एम एस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

हर्निया ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, अस्पताल संचालक ताला लगाकर फरार

टूंडला के एम एस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित अलीनगर कैंजरा के एम एस हॉस्पिटल में हर्निया ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला गुमान कुर्री कूपा निवासी उमेश उर्फ कन्हैया (33 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, 20 मई को युवक का हर्निया ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। आरोप है कि सही इलाज न मिलने के चलते देर रात युवक की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल संचालक अस्पताल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!