Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त अंकुश को आसफाबाद बिजली घर के पास से पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त अंकुश को आसफाबाद बिजली घर के पास से पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

फिरोजाबाद

जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को आसफाबाद बिजली घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना रसूलपुर में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 279/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि अभियुक्त ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश पुत्र राकेश निवासी लालपुर रोड, कमला देवी स्कूल के सामने थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल अंकित सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!