फिरोजाबाद में इंडियन बैंक ATM पर पहले पैसे निकालने को लेकर बवाल, ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट
थाना उत्तर क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
फिरोजाबाद में इंडियन बैंक ATM पर पहले पैसे निकालने को लेकर बवाल, ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट
थाना उत्तर क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
पूरी खबर
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक के ATM पर गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पहले पैसे निकालने को लेकर ग्राहकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इंडियन बैंक के ATM के बाहर कई लोग पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान पहले पैसे निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
वायरल वीडियो में ATM के बाहर अफरा-तफरी और लोगों के बीच धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। थाना उत्तर पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




