फिरोजाबाद: रेलवे लाइन किनारे दबोचा गया शातिर चोर शाहरूख, चोरी का लैपटॉप और तमंचा बरामद
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे

फिरोजाबाद: रेलवे लाइन किनारे दबोचा गया शातिर चोर शाहरूख, चोरी का लैपटॉप और तमंचा बरामद
थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे
फिरोजाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी शाहरूख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस टीम ने रेलवे लाइन किनारे मुरलीनगर क्षेत्र से शाहरूख पुत्र मुस्तकीम निवासी गढ़ैया थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ, जो थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 524/2026 से संबंधित बताया गया है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरूख कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ थाना दक्षिण में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने और मारपीट समेत 14 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम समेत थाना दक्षिण की पुलिस टीम शामिल रही।




