Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालऊ गांव के बाहर मरघटी तिराहा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शहनशाह उर्फ दिनेश पुत्र खुशीराम निवासी हिमायूपुर तथा आशाराम पुत्र भगवान सिंह निवासी हिमायूपुर थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया एक कूलर की मोटर, कॉपर का तार, काले रंग की FLUIDTECQ कम्पनी की मोटर तथा एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामद सामान थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 513/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है।

अवैध चाकू बरामद होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

बरामदगी

एक कूलर की मोटर

कॉपर का तार

एक काली मोटर (FLUIDTECQ कम्पनी)

दो अवैध चाकू/छुरा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह

उप निरीक्षक सोनू भाटी

हेड कांस्टेबल ललित कुमार

कांस्टेबल हर्ष शर्मा

कांस्टेबल जमाल मुस्तफा

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!