Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मैनपुरी में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का प्रदर्शन, किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, गन्ना भुगतान, बिजली व्यवस्था और सड़क सुधार समेत कई मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में उठी आवाज

मैनपुरी में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का प्रदर्शन, किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, गन्ना भुगतान, बिजली व्यवस्था और सड़क सुधार समेत कई मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में उठी आवाज

खबर

मैनपुरी। जनपद के तिकोनिया पार्क में मंगलवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई।

संगठन ने किसानों की फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने, किसानों की कर्ज माफी, नहरों में समय पर पानी छोड़ने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

ज्ञापन में भू-राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, लेखपालों द्वारा कथित रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता और गोबर खाद योजना लागू करने की मांग शामिल रही। संगठन ने प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की भी मांग की।

वहीं स्थानीय समस्याओं को लेकर संगठन ने बिजली कटौती पर रोक लगाने, राशन डीलरों द्वारा कम तौल की शिकायतों की जांच कराने, सड़क गड्ढा मुक्त अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की बात भी कही गई।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसान हित एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करे, जिससे किसानों और आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान प्रदेश सचिव बी.के. सिंह और महिला सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवानी चौहान ने भी अपनी बात रखी।

बाइट — बी.के. सिंह, प्रदेश सचिव

बाइट — शिवानी चौहान, एडवोकेट एवं महिला सभा जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट — मोहित गुप्ता, मैनपुरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!