Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मैनपुरी में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 11 करोड़ का 1472 किलो NDPS मटेरियल नष्ट

गडेरी स्थित ग्रीन हाउस प्रबंधन फैक्ट्री में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ निस्तारण

मैनपुरी में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 11 करोड़ का 1472 किलो NDPS मटेरियल नष्ट

 

गडेरी स्थित ग्रीन हाउस प्रबंधन फैक्ट्री में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ निस्तारण

खबर

मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1472 किलोग्राम एनडीपीएस मटेरियल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आज दिनांक 12 मई 2026 को गडेरी स्थित ग्रीन हाउस प्रबंधन फैक्ट्री में की गई।

जानकारी के अनुसार, नष्ट किए गए एनडीपीएस मटेरियल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की निगरानी में पूरी कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस दौरान CO सिटी संतोष कुमार सिंह ने भी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।

वाइट — CO सिटी संतोष कुमार सिंह

मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!