Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपी

बुलंदशहर कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में

मंगलवार देर शाम एक बड़ी घटना सामने आई, जहां 4 नंबर कट के पास स्थित मैट्रिक्स कैमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।
मौके की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या कैमिकल रिएक्शन की जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं, ताकि इसे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका जा सके।
राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!