Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमदेश

नामकुम में पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा वार, अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

नामकुम में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

नामकुम में पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा वार, अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची से सटे नामकुम थाना क्षेत्र में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अफीम की खेप के साथ एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया।
पुलिस को इस इलाके में नशे के अवैध कारोबार की लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं। गुप्तचर तंत्र से मिली ठोस जानकारी पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुस्कर के निर्देश में टीम ने रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह काफी अर्से से नामकुम और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। पुलिस के मुताबिक इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बाइट — ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुस्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!