Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, युवक के एक लाख रुपये कराए वापस

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, युवक के एक लाख रुपये कराए वापस

एनसीआरपी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोजाबाद पुलिस ने लौटाई ठगी गई धनराशि
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल द्वारा एनसीआरपी शिकायत का संज्ञान लेते हुए आवेदक के 1 लाख रुपये वापस कराए गए।
जानकारी के अनुसार थाना नारखी क्षेत्र के नगला पार निवासी तरुण सिंह पुत्र तेजवीर सिंह से गलती से 1,00,000 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर 30 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और नोडल एजेंसी से पत्राचार किया तथा फ्रॉड की धनराशि पर लीन लगवाई। बाद में न्यायालय की प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ित के पूरे 1 लाख रुपये वापस कराए गए।
रुपये वापस मिलने पर आवेदक ने फिरोजाबाद पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
फिरोजाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!