Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, 6 केंद्रों पर 2208 अभ्यर्थी होंगे शामिल

फिरोजाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

 

25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, 6 केंद्रों पर 2208 अभ्यर्थी होंगे शामिल

फिरोजाबाद, 23 अप्रैल:

जनपद में आगामी 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज और एमजी बालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था और कक्षाओं में मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया, ताकि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर सतत नजर रखी जा सके।

6 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 2208 अभ्यर्थी शामिल

जनपद में परीक्षा के लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए हैं—

एमजी महिला डिग्री कॉलेज – 480 अभ्यर्थी

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज – 480 अभ्यर्थी

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज – 240 अभ्यर्थी

सीएल जैन डिग्री कॉलेज – 240 अभ्यर्थी

दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय – 384 अभ्यर्थी

एसआरके डिग्री कॉलेज – 384 अभ्यर्थी

कुल मिलाकर 2208 अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी—

प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

द्वितीय पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

मॉक ड्रिल और समन्वय बैठक आयोजित

परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रशासन सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई तय

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!