Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: आवारा कुत्तों का आतंक, देर रात बकरियों के बाड़े पर हमला, आधा दर्जन बकरियां नोचकर मार डालीं

शिकोहाबाद क्षेत्र के दिखतौली गांव की घटना, बकरी पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा; ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग

फिरोजाबाद: आवारा कुत्तों का आतंक, देर रात बकरियों के बाड़े पर हमला, आधा दर्जन बकरियां नोचकर मार डालीं

Oplus_16908288

शिकोहाबाद क्षेत्र के दिखतौली गांव की घटना, बकरी पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा; ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग

फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दिखतौली में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बकरी पालक के बाड़े पर हमला कर दिया और आधा दर्जन बकरियों को नोच-नोचकर मार डाला। घटना से बकरी पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, आवारा कुत्तों का झुंड रात के समय बाड़े में घुस आया और बकरियों पर हमला कर दिया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कई बकरियां दम तोड़ चुकी थीं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि ये आवारा कुत्ते पहले भी कई लोगों और पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। अचानक हमला करने की वजह से लोग अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों के आतंक पर तत्काल नियंत्रण करने, प्रभावित बकरी पालक को उचित मुआवजा दिलाने तथा गांव में विशेष अभियान चलाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
PCT News अपील करता है कि यदि इस घटना से संबंधित प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने आती है, तो उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!