फिरोजाबाद में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बैंक पासबुक बरामद

फिरोजाबाद में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बैंक पासबुक बरामद
थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खातों के जरिए लाखों की साइबर ठगी का आरोप
फिरोजाबाद। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 7 बैंक पासबुक बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “साइबर वज्र अभियान” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करबला क्षेत्र में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
संजय सिंह सुमन निवासी करबला, थाना दक्षिण
हेमंत कुमार निवासी पीपल मंडी, करबला
सूरज राठौर निवासी करबला
हामिद निवासी कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 7 बैंक पासबुक बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन में किया जाता था। मामले में थाना दक्षिण पर मु.अ.सं. 713/2026 के तहत धारा 318(4) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और साइबर ठगी के कितने मामलों में इनकी संलिप्तता रही है। मामले की जांच जारी है।




