Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

एस.आर. ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पोक्सो, बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी

फिरोजाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

एस.आर. ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पोक्सो, बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी
खबर:
फिरोजाबाद में महिला कल्याण विभाग, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एस.आर. ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज में महिलाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति और डीएचईडब्ल्यू की अधिकारी अनम अकाशा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सजग और सतर्क रहने के साथ-साथ नए कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई और प्रेम प्रसंग में घर से भागने वाले बच्चों के उदाहरण देकर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने का संकल्प दिलाया गया, जिससे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम में बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जो 126वां संविधान संशोधन विधेयक 2023 है, महिलाओं को लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी शिक्षा सारस्वत और मोहिनी शर्मा ने घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इसके अलावा बालिकाओं के लिए अलग सत्र आयोजित कर मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, प्रारंभिक गर्भावस्था के दुष्परिणाम और हार्मोनल बदलावों के प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के अरुण कुमार, स्टाफ नर्स शशि माला, केस वर्कर निधि और सतीश, पुलिस विभाग की प्रीति और शशिबाला, होमगार्ड अमरजीत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य तरुण कुमार उपाध्याय, मैनेजर नीरज और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!