Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फिरोजाबाद में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

खबर:
फिरोजाबाद, 16 अप्रैल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस और वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को जांचा, जो सही तरीके से संचालित पाए गए। इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता को भी परखा। सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा सिंह, जिला कृषि अधिकारी एवं ईवीएम-वीवीपैट नोडल अधिकारी सुमित चौहान सहित अन्य निर्वाचन स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!