
मिशन शक्ति टीम नारखी ने सुलझाया पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी में हुआ समझौता
घरेलू हिंसा से परेशान महिला की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, समझाइश के बाद परिवार में लौटी खुशियां
खबर:
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आतीपुर में घरेलू विवाद का मामला मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से सुलझा लिया गया। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना नारखी में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी, घर में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की जाती थी और उसे मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तुरंत संज्ञान लिया और पति व उसके परिजनों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद टीम ने समझाइश दी और आपसी सहमति से पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया।
समझौते के बाद दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर लौट गए और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।
मिशन शक्ति टीम के प्रभारी एसएसआई बनवारी लाल ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे शोषण, अत्याचार और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए टीम लगातार गांव-गांव और स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है। थाना क्षेत्र में महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल रीना, संध्या और अंशुल भी मौजूद




